अब तो मलेशिया का भी फ्री वीजा, जानिए किन-किन देशों में वीजा की जरूरत नहीं

international international

Posted by Chief Editor Manish saklani on 2023-11-30 14:32:34 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 644


अब तो मलेशिया का भी फ्री वीजा, जानिए किन-किन देशों में वीजा की जरूरत नहीं

World Tourism News: श्रीलंका, वियतनाम और थाईलैंड के बाद अब मलेशिया ने भी भारतीयों के लिए वीजा मुफ्त कर दिया है। घूमने के शौकीनों के लिए ये अच्छी खबर है लेकिन ध्यान रखें कि मुफ्त की सुविधा कुछ ही दिनों के लिए है।


क्या है वीजा?


वीज़ा एक आधिकारिक दस्तावेज़ होता है जो किसी विशेष देश की सरकार द्वारा किसी व्यक्ति को एक नियत अवधि के लिए उस देश में जाने की अनुमति देने के लिए प्रदान किया जाता है। वीजा देने के लिए सरकारें कुछ फीस लेती हैं वीजा पासपोर्ट पर स्टीकर के रूप में चिपकाया जा सकता है, मुहर लगाई जा सकती है, या ईवीजा दिया जा सकता है। ये भी बता दें कि वीजा फ्री होने का मतलब ये नहीं कि कोई स्क्रीनिंग नहीं होगी बल्कि गंतव्य देश पहुँचने पर एक फॉर्म भरना होगा और आवश्यक जानकारी देनी होगी। अब मलेशिया


मलेशिया उन देशों की बढ़ती सूची में शामिल हो गया है जो भारतीयों के लिए अपने यहां जाने को वीज़ा-मुक्त बना रहे हैं। हाल ही में थाईलैंड और श्रीलंका ने भी वीजा आवेदन की परेशानी के बिना भारतीयों का अपने देश में स्वागत करने की सुविधाओं की घोषणा की थी। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के नेतृत्व में मलेशियाई सरकार ने इस नीति परिवर्तन की घोषणा की है कि उन्होंने चीनी और भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा मुक्त सुविधा कर दी है। 1 दिसंबर से भारतीय बिना वीजा के देश की यात्रा कर सकते हैं। भारत और चीन के नागरिक 30 दिन तक मलेशिया में बिना वीजा रह सकते हैं।अक्टूबर में, थाईलैंड सरकार ने घोषणा की थी कि वह इस साल 10 नवंबर से 10 मई, 2024 तक छह महीने की अवधि के लिए भारत और ताइवान के पर्यटकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देगी। वीजा फ्री एंट्री


भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये वो देश हैं जो भारतीयों को बिना वीज़ा के अपने यहां जाने की अनुमति देते हैं:


बारबाडोस

भूटान

डोमिनिकन गणराज्य

फ़िजी

हैती

हांगकांग एसएआर

कजाकिस्तान

मालदीव

नेपाल

नीयू द्वीप

कतर

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

सेनेगल

श्रीलंका

सेंट लूसिया

कुक आइलैंड्स

Recent News
Leave a Comment: