भूतिया आइलैंड: यहां हर जगह लटकी हैं डेड डॉल्स, दिन में भी डरते हैं लोग

international international

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2023-11-27 17:15:22 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 484


भूतिया आइलैंड: यहां हर जगह लटकी हैं डेड डॉल्स, दिन में भी डरते हैं लोग

अक्सर आपने कई à¤­à¥‚तिया जगहों (Haunted Places) के बारे में सुना होगा या फिर पढ़ा होगा। कई फिल्में हैं जो भूतों-प्रेतों पर बनी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सचमुच ऐसी भूतिया जगहें मौजूद है जहां जाने के नाम से भी लोग डर जाते हैं। लोग इन जगहों पर दिन में भी नहीं जाते। ऐसी ही जगह है मैक्सिको के शहर का एक भूतिया à¤†à¤‡à¤²à¥ˆà¤‚ड (Haunted Island)। जहां पर हजारों डेड डॉल (Dead Doll) लटकी हुईं हैं। घर, पेड़, जंगल जहां नजर जाएगी वहां केवल डेड डॉल्स ही दिखेंगी। वे इतनी डरावनी दिखती हैं कि कई सालों तक इसे दुनिया की सबसे डरावनी जगह का दर्जा मिला हुआ है।


यहां आती हैं अजीबो-गरीब आवाजें

मैक्सिको (Mexico) के इस शहर का नाम Xochimilco है। इस शहर के एक आइलैंड के पेड़ों पर हजारों डेड डॉल्स लटकी हुई हैं जो देखने में इतनी डरावनी हैं कि लोग यहां से गुजरने से भी कतराते हैं। कहा जाता है कि यहां से अजीबो-गरीब à¤†à¤µà¤¾à¤œà¥‡ à¤¸à¥à¤¨à¤¾à¤ˆ देती हैं। बच्चे के रोने, हंसने की आवाजें अकसर यहां गूंजती हैं। isla de las munecas नाम का ये आइलैंड मैक्सिको की राजधानी से लगभग 2 घंटे की दूरी पर है।

आत्मा से छुटकारा पाने के लिए लटकाई डेड डॉल्स

ऐसा माना जाता है कि साल 1950 में ये टापू डॉन जूलियन संताना (Don Julian Santana) का हुआ करता था जिन्होंने एक बार एक लड़की को यहां डूबते हुए देखा। उसने लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन लड़की डूब गई। बाद में उस लड़की की आत्मा ने जूलियन को काफी परेशान किया। बाद में किसी ने जूलिअन को सलाह दी कि पेड़ पर डेड डॉल्स टांगने से आत्माओं से छुटकारा मिलता है। इसके बाद उन्होंने करीब 1500 डेड डॉल्स को एक पेड़ पर लटका दिया।

Recent News
Leave a Comment: