Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ पर देश भर मे हुआ ₹15,000 करोड़ का कारोबार, सुहाग के सामने की सेल बढ़ी

spritual hindu

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2023-11-01 16:48:12 | Last Updated by Chief Editor Manish Saklani on 2024-09-19 19:46:00

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 227


Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ पर देश भर मे हुआ ₹15,000 करोड़ का कारोबार, सुहाग के सामने की सेल बढ़ी

 à¤œà¤¿à¤²à¥‡ में करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर सुहागिनों ने करवाचौथ का उपवास रखा । बुधवार शाम से ही सुहागिनों की निगाहें चांद के दीदार को आसमान की ओर से निहार रहीं थीं। चांद के दीदार होते ही, सुहागिनों के चेहरे à¤–िल उठे सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर चांद को अर्घ्य देने के बाद अपने पति की आरती उतारी। पतियों ने भी प्रेम के इस पर्व पर पत्नी को उपहार दिए। सुबह से ही घरों में तैयारियों का दौर चलता रहा। महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ सोलह शृंगार किया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। पूजन के बाद पतियों ने पत्नियों को अपने हाथों से पानी पिलाकर और कुछ मीठा खिलाकर व्रत खुलवाया। वहीं दूसरी ओर करवाचौथ पर शहर के बाजार में खूब भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ पर भी जमकर खरीदारी की। ज्वेलरी दुकानों में भी महिलाओं ने खरीदारी की। वहीं मिठाई की दुकानों में भी भीड़ रही। दोपहर बाद पतियों ने भी पत्नियों के लिए उपहार खरीदे। ऐसे में सुबह 11:00 से शाम 8:00 बजे तक लोगों की ही चहलकदमी रही। चंद्रदेव ने भी खूब कराया इंतजार! वैसे तो चंद्र देव का पूरे विश्व में हर दिन काफी महत्व है लेकिन विशेष त्योहार पर यह महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। इसी कड़ी में चूंकि करवा चौथ के दिन चंद्र देव के दर्शन के बाद ही पूजा की जाती है। इस कारण चंद्र देव ने भी सुहागिनों को खूब इंतजार कराया। सभी की छतों पर लोग बच्चे बार- बार चाँद को देखने का प्रयास कर रहे थे। वहीं महिलाएं अपने बच्चों से लगातार चंद्र के बारे में घड़ी-घड़ी की पूछताछ करती रही। जैसे ही चंद्रमा आसमान पर नजर आया पटाखों के साथ वातावरण गूंज उठा। बच्चों ने पटाखों के साथ चंद्र दर्शन किया। दो दर्जन महिला बंदियों ने रखा उपवास! वहीं करवा चौथ के त्यौहार में जेल की दीवारें भी बाधक नहीं बन सकी। जेल के अंदर बंद 24 महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र व सुख समृद्धि के लिए उपवास रखा। प्रभारी जेल अधीक्षक के अनुसार जेल प्रशासन ने इन महिला सुहागिन बंदियों के लिए पूजा सामग्री से लेकर अन्य आवश्यक सामग्री मुहैया कराई और चंद्रमा दर्शन के लिए भी व्यवस्था कराई!

Recent News
Leave a Comment: