Round 2 world के मशहूर कॉमेडियन लक्की चौधरी की अपने 3 साथियो समेत सड़क हादसे मे हुई दर्दनाक मौत

state uttarpradesh

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2024-06-10 15:58:48 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 174


Round 2 world के मशहूर कॉमेडियन लक्की चौधरी की अपने 3 साथियो समेत सड़क हादसे मे हुई दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बीते रात एक भीषण सड़क हादसे में चार यूट्यूबरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी दोस्त यूट्यूब पर कॉमेडी चैनल ‘राउंड टू वर्ल्ड’ के लिए वीडियो बनाते थे। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो मृतकों के साथी और चार बोलेरो सवार हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनौटा पुल पर देर रात हुई। चारों मृतक और दो घायल एक ही कार में सवार थे। दुर्घटना में तीन कारों की आपसी भिड़ंत हुई। पहले उनकी कार की सामने से बोलेरो से टक्कर हुई, फिर पीछे से आई एक और कार ने उनकी कार को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज के रूप में हुई है। वे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने हसनपुर गए थे और देर रात घर लौट रहे थे। जब वे मनोटा चौकी क्षेत्र के पुल पर पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उसी वक्त पीछे से आती दूसरी कार ने उनकी कार को घसीटते हुए ले गई।

इस हादसे में जैद और दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। बोलेरो में सवार चार लोग भी घायल हुए हैं  à¤”र वे गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह दुखद घटना न सिर्फ परिवारों के लिए, बल्कि यूट्यूब समुदाय के लिए भी एक बड़ी क्षति है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Recent News
Leave a Comment: