BIG BREAKING: दिल्ली के नेहरू प्लेस में कार में मिली युवक की लाश

state delhi

Posted by Chief Editor Manish saklani on 2024-06-06 22:15:16 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 133


BIG BREAKING: दिल्ली के नेहरू प्लेस में कार में मिली युवक की लाश

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, नेहरू प्लेस में देविका टॉवर के नजदीक वीरवार की तड़के प्राइवेट कंपनी के एक अधिकारी की मौत हो गई। युवक का शव उसी की कार में पड़ा हुआ मिला। उसकी नाक से भी खून निकल रहा था। पुलिस ने युवक की आत्महत्या की उम्मीद लग रही है। हालांकि पुलिस को कोई नोट नहीं बरामद हुआ।

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने कहा कि सुबह 9:40 बजे कालकाजी थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई कि नेहरू प्लेस में कार के अंदर एक युवक का शव है। कार देविका टॉवर के पास खड़ी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कार अंदर से बंद थी। फिर पुलिस ने शीशा तोड़कर कार को खोला तो चालक की सीट पर शव पड़ा था। पुलिस ने उसी वक्त एंबुलेंस को बुलाया। और मृतक की पहचान लाजपत नगर के रहने वाले 34 साल के ध्रुव महाजन से हुई है।

पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों देखें। जिसमे यह पता लगा की सामने आया कि ध्रुव तड़के 3:30 बजे अपनी कार से घटना वाली जगह पर आया। यहां पर करीब सात मिनट बाद कार के अंदर तेज आग लगी। यह कम से कम एक मिनट के बाद बुझ गई। 

Recent News
Leave a Comment: