पर्यावरण दिवस के मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन द्वारा देहरादून के ऋषिकेश हाईवे पर लगाये 50 पौधे

state uttarakhand

Posted by Chief Editor Manish saklani on 2024-06-05 12:34:58 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 1403


पर्यावरण दिवस के मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन द्वारा देहरादून के ऋषिकेश हाईवे पर लगाये 50 पौधे

आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दु वाहिनी संगठन द्वारा देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर मणीमई मंदिर के पास वृक्षारोपण किया गया। संगठन द्वारा 50 पौधे रोपित किये गये और संकल्प लिया की संगठन द्वारा जितने भी पौधे लगाए गये हैं। उनका संरक्षण संगठन के द्वारा किया जायेगा। संगठन् की राष्ट्रीय महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ)  à¤ªà¥‚जा सिंह जी ने कहा की यदि जीवन बचाना है तो हर व्यक्ति को पेड़ लगाने होंगे। जीवन के लिए पहली प्राथमिकता ऑक्सीजन है। अगर पेड़ ही नही होंगे तो ऑक्सीजन कैसे मिल पायेगा। गर्मी अपने चरम पर है। यदि पेड़ कटते रहे और वृक्षारोपण नही किया गया तो भविष्य मे स्थिति अत्यंत भयवाह हो जाएगी। कार्यक्रम मे नीलम शर्मा,  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ कुमार,मुकेश रावत,गौरव जैन,सुमन सकलानी,विपिन कोठियाल आदि उपस्थित् रहे

Recent News
Leave a Comment: