चुनाव एग्जिट पोल परिणाम : सट्टा बाजार में NDA की सरकार, सीटें 340 पार…

Politics National

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2024-06-03 16:09:47 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 108


चुनाव एग्जिट पोल परिणाम : सट्टा बाजार में NDA की सरकार, सीटें 340 पार…

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को साफ हो जाएगा। इससे पहले  à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ à¤¸à¤Ÿà¥à¤Ÿà¤¾ बाजार में नई सरकार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सट्टा बाजार में यह दावा किया जा रहा है कि NDA की सरकार बनने की संभावना है और उसे 340 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। वहीं, I.N.D.I.A ब्लॉक को लगभग 200 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

एजेंसी के अनुसार,  à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ à¤•à¥‡ सट्टेबाजों और पंटर्स का मानना है कि NDA को 341-343 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, I.N.D.I.A ब्लॉक को 198-200 सीटें मिलने की संभावना है। BJP अपने दम पर 310-313 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को 57-59 सीटें मिलने का अनुमान है। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से केवल 1 सीट I.N.D.I.A ब्लॉक को मिलने की बात कही जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक,  à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ à¤¸à¤Ÿà¥à¤Ÿà¤¾ बाजार दो सप्ताह पहले खुला था। दिल्ली-एनसीआर में अब तक चुनाव नतीजों पर करोड़ों रुपए का दांव लगाया जा चुका है। सट्टेबाजों में विदेशी भी शामिल हैं, जो इस चुनाव परिणाम पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं।

Recent News
Leave a Comment: