दिल्ली के लालकिला मैदान मे चल रही रामलीला में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का किया दहन

Politics National

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2023-10-24 13:49:53 | Last Updated by Chief Editor Manish Saklani on 2024-09-19 16:34:13

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 188


दिल्ली के लालकिला मैदान मे चल रही रामलीला में शामिल हुईं सोनिया गांधी, बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का किया दहन

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के लालकिला मैदान में नव श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित विजयदशमी समारोह में भाग लिया। उन्होंने धनुष से बाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को दहन किया।इससे पहले लालकिला के मैदान में नव श्री धार्मिक लीला समिति के विजयदशमी समारोह में बाग लेने पहुंची सोनिया गांधी ने प्रभु श्रीराम और माता सीता का रूप धरे कलाकारों को विजय तिलक लगाया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल और रामलीला समिति के सदस्य भी मौजूद थे।विजय दशमी, यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योंकि इस दिन भगवान राम ने राक्षस राजा रावण को हराया था और देवी दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी।यहअश्विन महीने के दसवें दिन पड़ता है, जो हिंदू चंद्र-सौर पंचांग में सातवां दिन है। नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दसवें दिन देवी दुर्गा के भक्त बहुत धूमधाम से दशहरा मनाते हैं। इस दिन लालकिले के मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतले का दहन भी किया जाता है।इससे पहले दिन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दशहरा के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस ने कहा कि दशहरा का यह पावन पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य हमेशा असत्य पर भारी होता है। सत्य की हमेशा जीत होती है।



Recent News
Leave a Comment: