इतिहास मे पहली बार किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी को वोट देगी गांधी परिवार.......

Politics National

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2024-05-20 08:56:08 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 127


इतिहास मे पहली बार किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी को वोट देगी गांधी परिवार.......

भारतीय राजनीति में गांधी परिवार द्वारा लिया गया अब तक का सबसे अनोखा निर्णय है2024 के लोकसभा चुनाव का छठवां फेज 25 मई को  दिल्ली की सभी सात सीटों पर होने जा रहा है। इस चुनाव में एक बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक घटना घटने वाली है। पहली बार राहुल गांधी, जो अब तक कांग्रेस के प्रमुख चेहरा रहे हैं, कांग्रेस को नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट करेंगे। यह भारतीय राजनीति में गांधी परिवार द्वारा लिया गया अब तक का सबसे अनोखा निर्णय है.

 à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस बार गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह गठबंधन राजनीतिक विश्लेषकों और जनता दोनों के लिए हैरान करने वाला है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस बार अपनी पार्टी के चुनाव निशान ‘हाथ’ को वोट नहीं कर पाएंगे। वहीं,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पार्टी के ‘झाड़ू’ को छोड़कर कांग्रेस के ‘हाथ’ को वोट करेंगे।

राहुल गांधी ने दिल्ली के चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह दिलचस्प है कि मैं ‘आप’ को वोट दूंगा और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को। मैं आपसे तीन सीटों पर कांग्रेस के ‘हाथ’ और चार सीटों पर आप के ‘झाड़ू’ को वोट देने की अपील करता हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि ‘हाथ के निशान में ही झाड़ू है’, जो उनके गठबंधन की मजबूती को दर्शाता है

इस चुनावी रैली में कांग्रेस के तीन प्रमुख उम्मीदवार चांदनी चौक से जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तर पूर्वी  दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिमी  दिल्ली से उदित राज मौजूद थे। राहुल गांधी ने अपनी सरकार आने पर कई महत्वपूर्ण वादे किए, जिनमें अग्निवीर योजना को बंद करना, जीएसटी का सरलीकरण करना, छोटे व्यापारियों को बैंक लोन दिलाना और ‘मेड इन चाइना’ का मुकाबला ‘मेड इन चांदनी चौक’ से करना शामिल है।

राहुल गांधी ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे सभी 7 सीटों में से तीन सीटों पर ‘हाथ’ को और बाकी चार सीटों पर ‘झाड़ू’ को वोट दें। उन्होंने यह भी वादा किया कि उनकी सरकार आने पर गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले हर परिवार की सूची बनेगी और हर परिवार की  एक महिला को सालाना एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

इस ऐतिहासिक गठबंधन ने  दिल्ली की राजनीति में नई उम्मीदें और संभावनाएं पैदा की हैं। अब देखना होगा कि 25 मई को जनता किस तरह से इस गठबंधन का समर्थन करती है और  दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य को किस दिशा में मोड़ती है।

Recent News
Leave a Comment: