जेल से बाहर आते ही लगे नारे जेल के ताले टूट गए...Arvind Kejriwal छूट गए

state delhi

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2024-05-11 04:00:18 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 487


 जेल से बाहर आते ही लगे नारे जेल के ताले टूट गए...Arvind Kejriwal छूट गए

दिल्ली शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे अपने परिवार के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और हनुमानजी के आगे माथा टेका।

इसके बाद, अब केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यलय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इसके बाद वह शाम 4 बजे दक्षिण दिल्ली के महरौली और शाम 6 बजे पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में रोड शो करेंगे। इसके लिए कार्यलय के बाहर और अंदर दोनों जगह बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।साथ ही उनके समर्थकों का जुटना भी शुरू हो गया है। बता दें कि केजरीवाल करीब 50 दिन से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे।

अरविंद केजरीवाल पर ताजा अपडेट

– भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल के साथ जो हुआ वह पूरे देश ने देखा है। वह देश के सबसे लोकप्रिय नेता है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरा देश उन्हें देख रहा है। अरविंद केजरीवाल व्यक्ति नहीं, सोच का नाम है।

हनुमान जी के दर्शन करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यलय पहुंच गए हैं। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और संजय सिंह भी हैं।

Recent News
Leave a Comment: