पहले अगवा कर पीटा, फिर चाकू मारकर ली जान; आपत्तिजनक वीडियो बताया जा रहा मौत का कारण

state delhi

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2024-04-19 03:58:01 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 96


 पहले अगवा कर पीटा, फिर चाकू मारकर ली जान; आपत्तिजनक वीडियो बताया जा रहा मौत का कारण

देश की राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में लड़कों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक के नाम से हुई है। अशोक के खिलाफ पहले से 21 मामले जुड़े हुए थे। वह मयूर विहार थाने का एक नंबर घोषित बदमाश था। à¤µà¤¹ इसी बात का फायदा उठाकर एरिया के लड़कों पीटने के साथ-साथ उनको मुर्गा भी बना देता था। उसके बाद उन्हें चप्पल-जूते भी चटवाने के साथ जमीन पर नाक रगड़वाता था। बुधवार को अशोक ने 29 और 31 ब्लॉक के सभी लोगों को गाली-गलौज का एक वीडियो पोस्ट किया था। और उसी दिन की शाम को उसका कत्ल कर दिया गया। à¤†à¤°à¥‹à¤ªà¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ ने अशोक को कार में बिठाकर काफी मारा। जिसके बाद उसकी चाकू द्वारा हत्या कर दी गयी। हमले के चलते अशोक के दो दोस्त सुहेल और समीर उर्फ नल्ली को भी चाकू मारा। दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में उसके दो दोस्तों के घायल होने का पता लगा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने अशोक को मृत बता दिया, जबकि बाकी दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  à¤œà¤¾à¤¨à¤•à¤¾à¤°à¥€ मिलने के बाद घटना स्थल पर क्राइम टीम के साथ एफएसएल को बुला लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के चलते पुलिस टीम को वहां के लोगों ने ठंडा पानी की हरकत की सुचना दी। जिसके बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की गई, जहां आरोपी लड़कों को पीटता हुआ दिखा है। पुलिस उम्मीद जता रही है कि इसका बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

Recent News
Leave a Comment: