IPL 2024 NEWS: महेंद्र सिंह धोनी की ही जगह अब ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया टीम का नया कप्तान

Sports Cricket

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2024-03-21 14:53:41 | Last Updated by Chief Editor Manish Saklani on 2024-09-18 13:12:06

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 182


IPL 2024 NEWS: महेंद्र सिंह धोनी की ही जगह अब ऋतुराज गायकवाड़ को  बनाया टीम का नया कप्तान

हाल ही में CSK और बाकि फेन्स के लिए IPL 2024 की शुरुआत से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एमएस धोनी द्वारा CSK की कप्तानी को एक बार फिर अलविदा कह दिया गया है। महेंद्र सिंह धोनी की ही जगह अब ऋतुराज गायकवाड़ को सीधा टीम का नया कप्तान बनाया गया है और उन्हें IPL के आगाज से ठीक पहले ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही इसकी जानकारी आईपीएल द्वारा अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही दी गयी है। बता दें कि 22 मार्च यानि कि कल से शुरु होने जा रहे IPL के 17वें सीजन से पहले ही CSK फैंस को एक झटका लगा है जहां CSK अपना पहला ही मुकाबला विराट कि RCB के खिलाफ शुक्रवार यानि कल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने वाली है। साथ ही अब धोनी के नेतृत्व में ही टीम द्वारा पिछले सीजन में गुजरात जाएंट्स को भी सीधा फाइनल मैच में करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। हालाँकि, धोनी द्वारा अपनी कप्तानी में ही CSK को 5 बार IPL का खिताब जिताया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब धोनी द्वारा यह जिम्मेदारी छोड़ी है और इससे पहले IPL2022 में भी टीम मैनेजमेंट द्वारा कप्तानी में बदलाव किया गया था जहां स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को धोनी की ही जगह कप्तान बनाया गया था।

Recent News
Leave a Comment: