उत्तराखंड राज्य में तूफान और बारिश से ठंड में हुई बढ़ोतरी…. घरों में निकले गरम कंबल…. जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम

weather weather report

Posted by Dev on 2023-10-16 13:24:07 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 323


उत्तराखंड राज्य में तूफान और बारिश से ठंड में हुई बढ़ोतरी…. घरों में निकले गरम कंबल…. जानिए कैसा रहेगा आगे का मौसम

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को सोमवार के दिन से एक बार फिर मौसम खराब हो चुका है। बता दे कि राज्य में तूफान और बारिश के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो चुकी है लोगों के घरों में गर्म कंबल भी निकल चुके हैं। मैदानी और तराई क्षेत्र में धान तथा गन्ने की फसल को हवा से काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि राज्य के अनेक क्षेत्रों में सुबह करीब 10:00 बजे के बाद से तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया और बारिश शुरू होने के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई। तेज हवा से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। चकराता क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू होने से लोग अगीठी का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं यहां जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। फिलहाल राज्य में मौसम खराब बना हुआ है और एक-दो दिन तक हिमपात तथा वर्षा के आसार हैं।

Recent News
Leave a Comment: