न्यूज चैनल में एंकर बनना चाहते हैं तो मीडिया में बनाएं करियर, यहां पढ़े पूरी जानकारी

Education national

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2024-02-27 04:37:21 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 211


न्यूज चैनल में एंकर बनना चाहते हैं तो मीडिया में बनाएं करियर, यहां पढ़े पूरी जानकारी

12वीं के बाद हर स्टूडेंट को यही टेंशन होती है की कौन सा कोर्स करें| इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है,जर्नलिज्म यानी मास कम्यूनिकेशन समय के साथ काफी बदल चुका है| à¤¨à¤ˆ-नई तकनीकों के कारण अब जर्नलिज्म के कई प्लेटफॉर्म देखने को मिल रहे हैं| प्रिंट, रेडियो और टीवी के बाद जर्नलिज्म का भविष्य वेब पर आ गया है|अगर आप की दिलचस्पी समाचार, दुनिया में घट रही घटनाओं और लिखने में है तो आप इस फील्ड में आ सकते हैं| आज हम आपको इस कोर्स के बारे मे बतायेंगे|

जर्नलिज्म में करियर बनाने के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है| यह कोर्स बहुत रुचिकर है| 12वीं के बाद आप चाहें तो डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या डिग्री कोर्स कर सकते हैं| भारत के कई बड़े कॉलेजों में डिग्री लेवल पर मास मीडिया की पढ़ाई होती है| अगर आप ग्रेजुएशन के बाद जर्नलिज्म की पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा|

ग्रेजुएशन के बाद पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन कर सकते हैं| वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद आप सीधे पीएचडी या एमफील भी कर सकते हैं|

जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन के प्रमुख कोर्स

बैचलर डिग्री इन मास कम्यूनिकेशन
मास्टर डिग्री इन मास कम्यूनिकेशन
पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन
एमए इन जर्नलिज्म
डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
डिग्री/डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड पब्लिक रिलेशन
पीजी डिप्लोमा इन मास मीडिया

जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के प्रमुख संस्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विश्वविद्यालय
एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म
मास मीडिया रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी,
सेंट्रल यूनिवर्सिटी

मास कम्यूनिकेशन के फील्ड

रेडियो: प्राइवेट एफएम चैनल के आने से इस क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर उत्पन्न हुए है| अब हर बड़े शहर में आपको कई रेडियो चैनल सुनने को मिल जाएंगे| रेडियो के तीसरा फेज आने से इस फिल्ड में कई जॉब उपलब्ध हुए है|

प्रिंट मीडिया: यह जर्नलिज्म का सबसे पुराना फील्ड है जो भारत में अभी भी लोकप्रिय है| देश के कई भाषाओं में प्रिंट जर्नलिज्म के मौके उपलब्ध हैं| पूरे देश में लगभग 70 हजार समाचार पत्र और मैगजीन कई भाषाओं में प्रकाशित होते है| आप मैगजीन या अखबार किसी के लिए भी काम कर सकते है|

वेब मीडिया: इंटरनेट और स्मार्टफोन ने पत्रकारिता का अंदाज ही बदल कर रख दिया है वेब मीडिया ने आम आदमी को प्लेटफॉर्म दिया है| हर साल सैकड़ो न्यज पोर्टल खुल रहे है जिनमें जॉब्स के कई मौके उपलब्ध है|

इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म à¤ªà¤¤à¥à¤°à¤•à¤¾à¤°à¤¿à¤¤à¤¾ को अक्षरों की दुनिया से निकालकर विजुअल की दुनिया में ले आया| ऑडियो, वीडियो, टीवी, रेडियो के माध्यम से यह दूर-दराज के क्षेत्र में भी लोकप्रिय होने लगा| टीवी सैटेलाइट, केबल सर्विस और नई तकनीकों के माध्यम से पत्रकारिता का यह सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है|

जर्नलिज्म के फील्ड में करियर बनाने के लिए कुछ जरूरी बातें

आपका मानसिक रूप से मजबूत होना यानी किसी भी परिस्थिति में खुद पर विश्वास करके काम पर ध्यान देना| जर्नलिस्ट होने के लिए बेहतरीन कम्यूनिकेशन स्किल्स होना बहुत जरुरी है साथ ही समाचारों से खुद को अपडेट रखना खास बात है|

जर्नलिज्म का सबसे बड़ा नियम है, आपके विचारों में निष्पक्षता होनी चाहिए, कोई भी चीज कहने से पहले आपके पास उसके प्रूफ होने चाहिए| समय का बद्ध होना चाहिए|

पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद आपको यहां मिलेगा जॉब का अवसर :आपको न्यूज एजेंसी, न्यूज वेबसाइट, प्रोडक्शन हाउस, प्राइवेट और सरकारी न्यूज चैनल, प्रसार भारती, पब्लिकेशन डिजाइन, फिल्म मेकिंग में नौकरी के अवसर मिलते हैं|

पत्रकार के रूप में आपको फील्ड और डेस्क दोनों पर काम करना पड़ सकता है| फील्ड वर्क में रिपोर्टर और रिसर्च डिपार्टमेंट का काम होता है|

फील्ड वर्क के काम में वे लोग ज्यादा अच्छा कर सकते हैं जिन्हें सोसाइटी की समझ है| एक रिपोर्टर का प्रमुख काम होता है प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाना, इंटरव्यू लेना, किसी घटना की जानकारी इकट्ठा करना|

अगर आपकी दिलचस्पी फोटोग्राफी में है तो आपको फील्ड में कैमरामैन का काम मिल सकता है| कैमरामैन का काम सिर्फ फोटो खींचना नहीं होता है बल्कि ऐसे फोटो लाना होता है जो न्यूज के साथ मिल सके|

वहीं, डेस्क पर न्यूज राइटिंग, एडिटिंग का काम मिलता है, इसके लिए आपके पास भाषा ज्ञान होना आवश्यक है|

डिया को खबर, मीडिया सूत्र बने, समाचार संवाददाता बनकर करे मीडिया में शुरुआत


पत्रकारिता के क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान बनाने के लिये आज ही हमारे साथ जुड़े एव  दिये गये मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करे। 


मुख्य संपादक (मनीष सकलानी)+91- 8859859590 // संपादक (दिव्य सेठी)+91- 7417417499

Recent News
Leave a Comment: