Big Breaking: Tejashwi Yadav ने राम मंदिर का उड़ाया मजाक पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Politics National

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2024-01-05 15:20:51 | Last Updated by Chief Editor Manish Saklani on 2024-09-20 16:28:07

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 191


Big Breaking: Tejashwi Yadav ने राम मंदिर का उड़ाया मजाक पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

अयोध्या में भव्य राम मंदिर à¤œà¤²à¥à¤¦ ही बनकर तैयार हो जायेगा है। वही 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले विपक्षी दलों द्वारा खूब राजनीति की जा रही है। इस बीच बिहार में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि अगर चोट लग जाएगी तो मंदिर में जाकर पंडित जी को दिखाइएगा या डॉक्टर के पास जाइएगा। पेट खाली रहेगा तो क्या मंदिर में जाएंगे। वहां तो उल्टा दान ही देना पड़ता है।

हम लोगों को नौकरी बांटने की तैयारी कर रहे हैं और ये ईडी घुसा देते: तेजस्वी

डिप्टी सीएम à¤¤à¥‡à¤œà¤¸à¥à¤µà¥€ यादव (Tejashwi Yadav) à¤•à¤¹à¤¾, ‘मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं, अपनी बेटी का मुंडन कराने मैं खुद तिरुपति मंदिर गया, जहां अपने बाल भी अर्पण कर दिए। देश की जो मौजूदा स्थिति है, यहां देश, संविधान को बदलने और लोकतंत्र को खत्म करने कोशिश की जा रही है। हम लोगों को नौकरी बांटने की तैयारी कर रहे हैं और ये लोग ईडी और सीबीआई घुसा देते हैं।’ उन्होंने कहा कि हम तो बचपन से ही ईडी और सीबीआई देख रहे हैं।

हम तो मुद्दों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं: तेजस्वी यादव

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने सभा में कहा कि हमारी लड़ाई नरेंद्र मोदी से नहीं है। हम तो मुद्दों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। हम तो बस इतना ही पूछ रहे हैं कि आपने कहा था कि 15-15 लाख रुपये हर खाते में देंगे। वो 15 लाख कहां गए। काला धन अबतक क्यों नहीं आया। आपके प्रधानमंत्री बनने के बाद मेहुल चोकसी, ललित मोदी और नीरव मोदी ये देश से भाग गए। आपको चकमा देके ये लोग कैसे भाग गए। ये लोग बैंक लूट कर भाग गए और बैंक को कंगाल कर दिया। ये पैसा किसका था।

Recent News
Leave a Comment: