आखिर शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं सभी फिल्में?, जानिए इसके पीछे का राज

Entertainment Bollywood

Posted by Chief Editor Manish Saklani on 2023-12-30 09:23:24 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 127


आखिर शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं सभी फिल्में?, जानिए इसके पीछे का राज

फिल्में देखना कई लोगों को पसंद होता है और ज्यादातर लोग फिल्में देखने के इतने शौकीन होते हैं कि वह हर सप्ताह शुक्रवार का इंतजार करते हैं ताकि रिलीज होने वाली नई फिल्म को सिनेमाघर में लगते ही जाकर देख लें। हर हफ्ते हमारे देश में कई सारी फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं लेकिन ज्यादातर फिल्मों को शुक्रवार के दिन ही रिलीज क्यों किया जाता है? इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।


क्यों रिलीज होती है शुक्रवार को मूवी?

आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा में मूवी शुक्रवार को ही रिलीज होती है क्योंकि शुक्रवार को सप्ताह का आखिरी वर्किंग डे होता है और कई कंपनियों में शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन इसलिए अच्छा होता है। इस वजह से ज्यादातर फिल्मों को शुक्रवार के दिन रिलीज किया जाता है।

Recent News
Leave a Comment: