राजपुर रोड पर हुई डकैती मे देहरादून पुलिस की बड़ी करवाई दो लाख का ईनामी विक्रम यूपी से किया गिरफ्तार

state uttarakhand

Posted by Chief Editor Manish saklani on 2023-12-09 05:05:06 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 108


राजपुर रोड पर हुई डकैती  मे देहरादून पुलिस की बड़ी करवाई दो लाख का ईनामी विक्रम यूपी से किया गिरफ्तार

पिछले माह आज ही के दिन राजपुर रोड पर हुई डकैती की घटना में बड़ी कार्यवाही दून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही दो लाख का ईनामी विक्रम यूपी से हुआ गिरफ्तार और देर रात विधिक कार्यवाही और हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर हमला करने पर हुआ घायलइस मामले में दून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त ने कार्यवाही की है। टीम ने दो लाख के ईनामी विक्रम को यूपी से गिरफ्तार किया था। देर रात विधिक कार्यवाही और हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर हमला बोल दिया जिसकी जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात गहन पूछताछ व कानूनी कार्यवाही के उपरांत हथियार की रिकवरी के लिए आरोपी को प्रेमनगर के जंगल एरिया में ले जाया गया। जहाँ पुलिस पर रिकवरी की प्रक्रिया दौरान उसने जानलेवा हमला कर दिया। संयुक्त टीम ने बचाव में फायर किया तो बदमाश विक्रम के पैर में गोली लगी। डकैत विक्रम की निशादेही पर पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल बरामद की। लूट की घटना व साजिश में पुलिस अब तक आठ लोगों को जेल भेज चुकी है।

Recent News
Leave a Comment: